गोपेश्वर अस्पताल में पर्ची काटने वाला निकला कोरोना पॉजिटिव, 200 लोगों की पर्ची काट चुका था

जैसे ही कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना मिली, ओपीडी में मौजूद लोग एक-एक कर खिसकने लगे। रिपोर्ट मिलने तक कर्मचारी 200 पर्चियां काट चुका था।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Chamoli coronavirus: Hospital official found coronavirus positive in gopeshwar
Image: Hospital official found coronavirus positive in gopeshwar

चमोली: सोचिए आप इलाज के लिए अस्पताल गए हों। डॉक्टर से मिलने का इंतजार कर रहे हों, तभी पता चले कि जिस कर्मचारी ने आपकी पर्ची काटी है, वो कोरोना पॉजिटिव है। ये पता चलते ही आप भी डर से सिहर जाएंगे न। अपने और परिजनों की सेहत को लेकर चिंता भी होगी। गोपेश्वर के सैकड़ों लोग इस वक्त ऐसे ही डर को महसूस कर रहे हैं। यहां जिला अस्पताल में पर्ची काटने वाला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जब तक कर्मचारी की रिपोर्ट मिली, तब तक वो 200 पर्चियां काट चुका था। उधर जैसे ही कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना मिली, ओपीडी में मौजूद लोग एक-एक कर खिसकने लगे। अस्पताल प्रशासन ने भी लोगों को एहतियात बरतने और शारीरिक दूरी बनाए रखने की हिदायत दी। अस्पताल में अब पर्ची काटने के लिए दूसरे कर्मी की व्यवस्था की गई है, लेकिन जो लोग पहले ही कर्मचारी के संपर्क में आ चुके थे, उन्हें खुद के संक्रमित होने का डर सता रहा है।

घटना सोमवार सुबह की है। विभिन्न गांवों से ग्रामीण स्वास्थ्य जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। इस बीच ओपीडी में पर्ची बनाने वाले स्वास्थ्य कर्मी की तबीयत बिगड़ने लगी। उसकी कोरोना की एंटीजन जांच की गई तो पता चला कि स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव है। ये खबर फैलते ही अस्पताल और जांच के लिए पहुंचे लोगों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य कर्मी सुबह से करीब 200 लोगों की पर्चियां काट चुका था। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से ओपीडी को खाली करवाया गया। सीएमओ डॉ. एसपी कुड़ियाल ने बताया कि पर्ची काटने के लिए दूसरे कर्मी की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को अस्पताल कर्मियों की सैंपलिंग की जाएगी। बात करें शहर की तो यहां कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को यहां खंड विकास अधिकारी सहित 14 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।