Uttarakhand: देहरादून में सावधान रहें लोग, 41 हुए कोरोना के मामले.. डेंगू के मरीजों की संख्या भी 90 पार

देहरादून में कोरोना और डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को भी तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Dengue in Dehradun: 41 corona and 90 dengue cases in Dehradun
Image: 41 corona and 90 dengue cases in Dehradun

देहरादून: देहरादून में कोरोना और डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या देख स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। बुधवार को भी तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक कोरोना मरीजों के संख्या 41 पहुँच चुकी है, और डेंगू मरीजों की संख्या 90 पहुँच चुकी है।

41 corona and 90 dengue cases in Dehradun

मुख्य चिकित्साधिकारी डा। मनोज कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते बुधवार को भी देहरादून में तीनों व्यक्तियों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें एक 50 वर्षीय, एक 60 वर्षीय और 80 वर्षीय एक बुजुर्ग शामिल हैं। फिलहाल तीनों की हालत स्थिर है और तीनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

होम आइसोलेशन में तीन मरीज

उत्तराखंड में अब तक कोरोना के कुल 41 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। जिनमें से 33 मरीज देहरादून जिले से हैं और एक हरिद्वार जनपद से है। वहीं सात मरीज कोरोना रिपोर्ट आने से पहले ही उत्तराखंड से बाहर चले गए। हालांकि इनमें से कई मरीज इलाज से ठीक भी हो रहे हैं लेकिन उत्तराखंड में वर्तमान में कोरोना के चार एक्टिव केस हैं, जिनमें से तीन मरीज होम आइसोलेशन में रखे गए हैं और एक मरीज अस्पताल में भर्ती है।

डेंगू के 12 सक्रिय मामले

देहरादून में कोरोना के साथ ही डेंगू मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। हर दिन एक नया केस देखने में आ रहा है। बीते बुधवार को भी देहरादून के रानीपोखरी क्षेत्र के एक और व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई है। देहरादून में अब तक डेंगू के 90 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 54 मरीज देहरादून और 36 अन्य स्थानों से हैं। देहरादून में फिलहाल डेंगू के 12 सक्रिय केस हैं। इनमें एक मरीज का हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में इलाज चल रहा है और 11 मरीजों का इलाज श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में किया जा रहा है।

डेंगू वालंटियर टीम ने 14,333 घरों का सर्वेक्षण

मुख्य चिकित्साधिकारी ने जानकारी दी कि डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग ने अपने अभियान को तेज कर दिया है। बीते बुधवार 11 जून को आशा और डेंगू वालंटियर टीम ने देहरादून के 14,333 घरों का सर्वेक्षण किया। इस दौरान 44 स्थानों पर लार्वा पाया गया, जिसे तुरंत नष्ट कर दिया गया। सर्वेक्षण के दौरान 91,198 कंटेनरों में से 53 कंटेनरों में लार्वा पाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे अपने घरों और आस-पास की सफाई बनाए रखें और पानी जमा न होने दें। कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहन के रखें, ज्यादा भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें और बार-बार हाथ धोतें रहें। सबसे अहम बात बुखार, खासी या जुखाम के लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर के पास चेकअप के लिए जाएँ।