उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है, साथ ही प्रदेश में डेंगू मलेरिया का प्रकोप भी बढ़ रहा है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: 70 corona cases in Uttarakhand
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते बुधवार को प्रदेश में कोरोना के तीन नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है। साथ ही प्रदेश में डेंगू मलेरिया का प्रकोप भी बढ़ रहा है।
70 corona cases in Uttarakhand
उत्तराखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 70 तक पहुँच गई है। बीते बुधवार को भी कोरोना के 3 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। प्रदेश में पाए गए कोरोना संक्रमित मरीजों में से 58 मरीज उत्तराखंड से हैं और 12 कोरोना मरीज अन्य राज्यों से हैं। हालाकिं अब तक 53 कोरोना संक्रमित मरीज रिकवर हो गए हैं। लेकिन प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से इस मामले में एतियात बरतने की अपील की जा रही है।
701 लोगों में की गई कोरोना जांच
देहरादून के कोरोना नोडल अधिकारी डॉक्टर चंदन सिंह ने जानकारी दी कि उत्तराखंड में कोविड के नए वेरिएंट की स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि अब तक सामने आए मामलों में से किसी भी मरीज में गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं। फिर भी लोगों को संक्रमण से बचने के लिए एहतियात बरतने की आवश्यकता है। प्रदेश में अब तक 701 लोगों में कोरोना जांच की जा चुकी है। वर्तमान में कोरोना के पांच सक्रिय केस हैं, जिनमें से एक मरीज कैलाश अस्पताल और एक राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। वहीं तीन कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में रखे गए हैं।
डेंगू के 22 मामले सक्रिय
कोरोना वायरस के साथ मानसून की शुरुआत होते ही डेंगू और मलेरिया का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। पिछले बुधवार को देहरादून में डेंगू के पांच नए मरीज मिले हैं। इनमें से तीन मरीजों का इलाज महंत इंद्रेश अस्पताल में चल रहा है, एक मरीज का इलाज एम्स ऋषिकेश में और एक मरीज का उपचार हिमालयन इंस्टीट्यूट जोलीग्रांट में किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए 8173 सैंपल एकत्रित किए हैं। देहरादून जिले में अब तक 138 मामले सामने आए हैं। इनमें से 72 डेंगू के मरीज देहरादून के हैं, जबकि 66 मामले अन्य स्थानों से हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 116 मरीज ठीक हो चुके हैं, वर्तमान में 22 डेंगू के मामले सक्रिय हैं।