Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून: उत्तराखंड में आज कोरोनावायरस के मामलों में भारी उछाल देखने को मिला है। आज रिकॉर्ड 4482 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं, दुःखद समाचार ये है कि आज कोरोना से 6 लोगों की मौत हुई है। राहत की बात ये है कि बीते 24 घंटों में 1865 लोग कोरोना सक्रमण से रिकवर हुए हैं। इस वक्त उत्तराखंड में 20620 एक्टिव केस है।आज के स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर नजर डालें तो सभी जिलों में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड कोरोना संक्रमित मिले हैं। सबसे बुरे हाल देहरादून जिले के ही हैं। देहरादून में बीते 24 घंटे में 1637 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। उधर हरिद्वार में 582 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। नैनीताल जिले में 644 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। उधम सिंह नगर में 398 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा बाकी जिलों पर नजर डालें तो अल्मोड़ा में 207, बागेश्वर में 81, चमोली में 202, चंपावत में 104, पौड़ी गढ़वाल में 270, पिथौरागढ़ में 30, रुद्रप्रयाग में 75, टिहरी गढ़वाल में 157 और उत्तरकाशी में 45 व्यक्ति कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। उत्तराखंड में अभी तक कुल 377731 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 341797 लोग ठीक हुए हैं, 7864 मरीज राज्य से बाहर भेजे गए हैं और अभी तक उत्तराखंड में कुल 7450 लोगों की मृत्यु कोरोना के कारण हुई है। सावधान रहिये, कोरोना गाइडलाइन्स का पालन कीजिये।