उत्तराखंड: ITBP के 35 जवान निकले कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

कुछ दिन पहले कोटद्वार में चुनाव ड्यूटी के लिए आए बीएसएफ के 30 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब एक ऐसी ही खबर बागेश्वर से आई है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
bageshwar itbp jawan coronavirus positive : 35 ITBP personnel coronavirus positive in Bageshwar
Image: 35 ITBP personnel coronavirus positive in Bageshwar

बागेश्वर: सरकार की ओर से तमाम एहतियाती कदम उठाए जाने के बावजूद प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेज रफ्तार से फैल रहा है। बढ़ते खतरे के बीच चुनाव ड्यूटी के लिए आने वाले जवान और कर्मचारी तेजी से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। कुछ दिन पहले कोटद्वार में चुनाव ड्यूटी के लिए आए बीएसएफ के 30 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब एक ऐसी ही खबर बागेश्वर से आई है। यहां आईटीबीपी के 35 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये जवान विधानसभा चुनाव ड्यूटी के लिए तीन दिन पहले ही बागेश्वर आए थे। जिले में गरुड़ क्षेत्र के वज्यूला में तैनात एक शिक्षिका भी पॉजिटिव है। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने आईटीबीपी जवानों के कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि संक्रमित मिले जवानों को आइसोलेट कर दिया गया है। उनके भोजन आदि की व्यवस्था भी की गई है। तीर्थनगरी ऋषिकेश घूमने आए 111 पर्यटक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी दिल्ली, हरियाणा और यूपी से ऋषिकेश घूमने आए थे। इसके अलावा 110 स्थानीय लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इसी तरह रुड़की में पिछले चौबीस घंटे में 191 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। बात करें प्रदेश की तो हर दिन कोरोना के हजारों नए केस रिपोर्ट हो रहे हैं। बुधवार को कोरोना के 4402 नए मामले सामने आए। संक्रमण के मामलों में देहरादून जिला टॉप पर है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार इस वक्त उत्तराखंड में कुल मिलाकर 24255 एक्टिव केस हैं। 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देहरादून जिले में 1601 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही नैनीताल जिले में 692, बागेश्वर जिले में 106, चंपावत जिले में 62, उत्तरकाशी जिले में 63, हरिद्वार जिले में 706, अल्मोड़ा जिले में 291, रुद्रप्रयाग जिले में 101, पिथौरागढ़ जिले में 106, टिहरी जिले में 161, चमोली जिले में 158, पौड़ी जिले में 181 और उधमसिंह नगर जिले में 590 केस आये है। तो वही, बीते दिन यानी मंगलवार को प्रदेश भर में 4402 नए मामले सामने आए थे। हालांकि, प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा लगातार व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने में जुटा हुआ है। तो वही, उत्तराखंड शासन सख्त से सख्त कदम उठाए जाने की बात कह रही है।