उत्तराखंड में 2 दिन बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि की चेतावनी..9 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

uttarakhand snowfall हो रहा है। अब 9 जिलों के लिए मौसम विभाग द्वारा यलो अलर्ट जारी किया गया है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
uttarakhand weather news: Yellow alert issued for snowfall rain in Uttarakhand
Image: Yellow alert issued for snowfall rain in Uttarakhand

देहरादून: uttarakhand snowfall अभी खत्म नहीं होगा। एक बार फिर से बारिश और बर्फबारी की दौरा शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 22 जनवरी को उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक बारिश और बर्फबारी का दौरा जारी रहेगा। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। आज और कल में उत्तराखंड बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और नैनीताल में गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की आशंका जताई है। उधर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी से मुश्किलें बढ़ सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग द्वारा यलो अलर्ट जारी किया गया है। मसूरी की बात करें तो यहां बारिश और बर्फबारी के कारण न्यूनतम माइनस 1 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। देहरादून में अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। नैनीताल में अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। uttarakhand snowfall से शीतलहर बढ़ गई है। इसलिए सावधान रहें।