उत्तराखंड के 7 जिलों में आज भारी बर्फबारी और बरसात को मध्यनजर रखते हए मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Snowfall likely in 7 districts of Uttarakhand Jan 23
देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 1 सप्ताह से रिकॉर्डतोड़ ठंड पड़ रही है। अब भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज एक बार फिर से येलो अलर्ट जारी करते हुए उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी कि 23 जनवरी को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी और बरसात की संभावनाएं हैं। तो वहीं देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, उधम सिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जनपद में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावनाएं भी जताई हैं। केवल इतना ही नहीं बल्कि सोमवार को भी राज्य में कहीं-कहीं मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर चलने की बात कही है। इसके अलावा कल भी क्षेत्र में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई हैं।
गौरतलब हो कि प्रदेश में पिछले हफ्ते से मौसम ने करवट बदली है और कई जिलों में तापमान में तेजी से कमी आई है जिस वजह से ठंड काफी अधिक बढ़ गई है। उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी का दौर जारी है और मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम बर्फबारी और बरसात हो सकती है। 25 जनवरी तक मौसम खराब रहने की संभावनाएं हैं। 25 जनवरी के बाद मौसम खुल सकता है। खराब मौसम को देखते हुए हमारी आपसे अपील है कि पहाड़ों पर वाहन चलाने से इन दिनों बचें। मैदानी क्षेत्रों में भी घना कोहरा इन दिनों हादसों का सबब बना हुआ है। ऐसे में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और ओवरस्पीडिंग से बचें।