Uttarakhand Weather News ..9 जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Chance of rain hailstorm lightning in Uttarakhand Weather News
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलाव की ओर है। इसलिए Uttarakhand Weather News जरूर पढ़िए। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में धूप खिल रही है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से एक बार फिर ठंड बढ़ने के पूरे आसार दिख रहे हैं। आज राज्य के उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जिस कारण ठंड बढ़ने का अनुमान है। खासकर पहाड़ी इलाकों में रह रहे लोग बचाव के पूरे इंतजाम कर लें, क्योंकि यहां हाड़ कंपाने वाली ठंड लोगों को परेशान कर सकती है। कुमाऊं क्षेत्र में नैनीताल समेत अन्य जिलों में भारी बारिश हो सकती है। देहरादून और गढ़वाल के कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को कुमाऊं के मुनस्यारी के आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे। उच्च हिमालयी क्षेत्र में हल्का हिमपात भी हुआ। बुधवार से प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जिसके बाद नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर और आसपास के इलाकों में गुरुवार और शुक्रवार को बहुत भारी बारिश हो सकती है। आगे पढ़िए
देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी में ओलावृष्टि की संभावना है। हरिद्वार में तीन, चार और पांच फरवरी को बारिश का अनुमान है। कृषि वैज्ञानिकों ने ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए किसानों को खड़ी फसलों में सिंचाई और कीटनाशक रसायनों का छिड़काव न करने की सलाह दी है।बात करें राजधानी देहरादून की तो आज यहां सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई, हालांकि थोड़ी देर बाद धूप निकल आई। मौसम विभाग ने आज राजधानी दून और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद हल्के बादल छाये रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 25 सौ मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। अन्य जगहों पर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पहाड़ में मौसम खराब रहेगा। आगे भी हम आप तक Uttarakhand Weather News से जुड़ी अपडेट लेकर आएंगे।