आज उत्तराखंड के 7 जिलों में बारिश, बर्फबारी और बिजली गिरने की चेतावनी..सावधान रहें

देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी जैसे जिलों में आज बारिश के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather report: Orange alert in uttarakhand 3 February
Image: Orange alert in uttarakhand 3 February

देहरादून: एक बार फिर ठंड की वापसी हो गई है। उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों मे भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम खासा बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञानियों ने गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में भारी से लेकर बहुत अधिक भारी बारिश की आशंका जताई है। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी जैसे जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंहनगर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। जबकि देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी के लिए यलो अलर्ट जारी हुआ है। राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में 2500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश के साथ भारी बर्फबारी की आशंका है.

कुमाऊं क्षेत्र के नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंहनगर जैसे जिलों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी बारिश हो सकती है। बारिश के चलते ठंड में जबर्दस्त इजाफा होगा। गुरुवार को मैदानी इलाकों समेत पहाड़ी इलाकों में भी सुबह की शुरुआत खराब मौसम के साथ हुई। उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, नई टिहरी समेत अन्य कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश हो रही है। ऋषिकेश में सुबह से हल्की बारिश और कोहरा छाया है। केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी का दौर जारी है। नैनीताल, औली, चकराता और धनोल्टी में भी हिमपात हुआ है। बर्फबारी होने से पर्यटकों के चेहरे खिले हैं, लेकिन स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रुद्रप्रयाग में भी सुबह से मौसम खराब है। मसूरी के ऊंचाई वाले स्थान लालटिब्बा में बर्फ की फुहारें पड़ीं, जिसके चलते शहर में ठंड बढ़ गई है। चमोली जिले में भी कई इलाके बर्फ की सफेद चादर में लिपटे हैं। मौसम के लिहाज से आने वाले कुछ दिन मुश्किल भरे रहेंगे, इसलिए सतर्क रहें।