नैनीताल में भारी बर्फबारी की चेतावनी, IAS दीपक रावत ने लोगों से की खास अपील..देखिए वीडियो

कुंमाऊं कमिश्वर IAS Deepak Rawat ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। देखिए वीडियो
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
IAS Deepak Rawat: IAS Deepak Rawat message regarding snowfall alert
Image: IAS Deepak Rawat message regarding snowfall alert

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। नैनीताल में भारी वर्षा होने,गर्जन के साथ ओलावृष्टि तथा आकाशीय बिजली चमकने तथा ऊॅचाई वाले स्थानों पर हिमपात की सम्भावना व्यक्त की है। कक्षा 01 से कक्षा 12 तक के शासकीय एंव अशासकीय विद्यालयों को 04 फरवरी को बन्द रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच कुंमाऊं कमिश्वर IAS Deepak Rawat ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। अपना जरूरी सामान आज ही घर पर रख लें। उन्होंने बताया कि नैनीताल में आज रात को भी बर्फबारी की पूरी संभावना है और कल दिन भर भी मौसम ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग भी इससे पहले इस बात की जानकारी दे चुका है। मौसम विभाग द्वारा जारी हाई अलर्ट के तहत आज व कल 4 फरवरी को भारी वर्षा व बर्फवारी के मद्देनजर लोगो से अनुरोध किया है कि वे सर्दी से बचने के लिए अलाव के साथ ही अन्य गर्मी लाने वाले उपकरणों का प्रयोग कर अपने आप को बचाएं। आगे देखिए क्या कह रहे हैं IAS दीपक रावत

नैनीताल के पर्वतीय क्षेत्रों में जेसीबी मशीनें व अन्य उपकरण/सामग्री तैनात कर दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। आपदा सम्बन्धी सूचना एंव कृत कार्यवाही से जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र 05942-231178, 231179 तथा टोल फ्री नम्बर 1077 पर आवश्यक रूप से सूचित करें। देखिए IAS Deepak Rawat का वीडियो

  • Youtube सब्सक्राइब करें: