उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी को लेकर आपदाग्रस्त क्षेत्रों में एसडीआरएफ की 22 अतिरिक्त टीमें तैनात
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Heavy rain snowfall alert in 9 districts of Uttarakhand
देहरादून: देखते ही देखते उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल ली है और सर्द हवाओं का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है। मौसम बिगड़ने के कारण प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। उत्तराखंड में खराब मौसम के चलते एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीमों को आपदाग्रस्त क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है। बर्फबारी और बरसात के चलते उत्तराखंड में एक बार फिर से मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। ऐसे में प्रशासन ने पहले से ही एसडीआरएफ को अलर्ट रहने को बोल दिया है। 2500 फीट की ऊंचाई वाले स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है। एसडीआरएफ कंट्रोल रूम को भी अलर्ट पर रखा गया है। एसडीआरएफ की 22 अतिरिक्त टीमों को आपदाग्रस्त क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है। वहीं नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए सतर्क किया जा रहा है। खराब मौसम के मद्देनजर अब एसडीआरएफ राहत बचाव दलों को तत्काल आपातकालीन स्थिति के लिए सतर्क कर दिया गया है। बारिश और बर्फबारी जैसे खराब मौसम को देखते हुए मैदानी इलाकों में नदी किनारे रहने वाले क्षेत्रीय लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने के लिए टीमें तैनात की गई हैं। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क कर समय रहते राहत बचाव के लिए एसडीआरएफ की टीमें तैनात की जा रही हैं। राज्य के अधिकांश जिलों में खराब मौसम के चलते एसडीआरएफ की 22 अतिरिक्त विशेष टीमें रेस्क्यू के लिए तैनात कर दी गई हैं। आगे पढ़िए
2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी से होने वाले नुकसान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में एसडीआरएफ की 22 अतिरिक्त टीमों को अलग-अलग जिलों तैनात किया गया है। इसमें देहरादून जिले में सहस्त्रधारा, चकराता, टिहरी जिले के ढालवाला (ऋषिकेश), कोटि कॉलोनी, व्यासी (कौड़ियाला), उत्तरकाशी जिले की उजेली, भटवाड़ी, बड़कोट, पौड़ी जिले के श्रीनगर, कोटद्वार, सतपुली, चमोली में गौचर, जोशीमठ, रुद्रप्रयाग में रतूड़ा, सोनप्रयाग, पिथौरागढ़ में अस्कोट, बागेश्वर के कपकोट, नैनीताल में नैनी झील, खैरना, अल्मोड़ा में सरियापानी और ऊधमसिंह नगर जिले का रुद्रपुर शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 3 और 4 फरवरी को भारी बारिश, ओलावृष्टि, बिजली गिरने के खतरे और जबरदस्त बर्फबारी जैसे खराब मौसम को अलर्ट जारी किया जा चुका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बीती रात से ही लगातार देहरादून, चमोली, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में लगातार बारिश हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाके पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली जैसे कई जनपदों में भारी बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं।