Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के बाद कई जगह रास्तों के बंद होने की खबर आ रही है। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल समेत कई जगह रास्तों में बर्फबारी की वजह से आवाजाही ठप हो गई है। इस बीच नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट ने जनता से एक अपील की है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश और बर्फबारी को देखते हुए जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जनपद नैनीताल के पर्वतीय क्षेत्रों तल्लीताल, मल्लीताल, भवाली, मुक्तेश्वर और अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है। इसको देखते हुए अनुरोध किया जाता है कि जनता एवं पर्यटक अति आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और सुरक्षित रहें। किसी भी आपात स्थिति में नैनीताल पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 05942-235847 या डायल 112 और मोबाइल न0- 9411112979 पर सम्पर्क करें। जनपद नैनीताल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण पहाड़ी क्षेत्रों के अधिकांश मार्ग अवरूद्ध की स्थिति में है। आम जनमानस एवं आगंतुक पर्यटको से अपील है, कि अति आवश्यक कार्य पड़ने पर ही यात्रा करें।
1- भवाली से अल्मोड़ा मार्ग खैरना के पास मलबा आने के कारण अवरुद्ध है।
2- भीमताल से हल्द्वानी मार्ग भीमताल पुल के पास पत्थर गिरने के कारण अवरुद्ध है
3- मुक्तेशर से धानाचुली एवं धानाचुली से खुटानी मार्ग अधिक बर्फ गिरने के कारण अवरुद्ध है। जेसीबी से बर्फ हटाने का कार्य प्रगति पर है।