मसूरी में बर्फबारी से छूटी देहरादून वैली की कंपकपी, लगा लंबा जाम..राहत की कोई उम्मीद नहीं

मसूरी-धनोल्टी और आसपास की चोटियों से आ रही सर्द हवाओं ने दून में ठंड काफी बढ़ा दी। अभी भी अगले कुछ दिनों तक कोई राहत नहीं मिलेगी।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Mussoorie Snowfall: Heavy snowfall caused jam in Mussoorie
Image: Heavy snowfall caused jam in Mussoorie

देहरादून: कहते हैं कि बर्फबारी से ज्यादा खतरनाक होती है बर्फबारी के बाद चलने वाली शीतलहर…ऐसी ही शीतलहर आजकल देहरादून में चल रही है। मसूरी और धनोल्टी के आसपास की चोटियों पर हुई बर्फबारी ने देहरादून घाटी के लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। मसूरी-धनोल्टी और आसपास की चोटियों से आ रही सर्द हवाओं ने दून में ठंड काफी बढ़ा दी। उधर मसूरी जाने वाले पर्यटकों की भीड़ ने सड़कों पर जाम लगा दिया। जाम इतना लंबा था कि सर्द हवा में पुलिस के पसीने छूट गए। देहरादून में भी पूरे दिन बादल छाये रहे और रिमझिम बारिश होती रही। बादल, बारिश और सर्द हवाओं के चलते देहरादून घाटी के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। खास बात ये भी है कि अभी लोगों को इससे कोई राहत नहीं मिलेगी। अभी भी आगे बारिश और बर्फबारी की पूरी उम्मीदें हैं। इससे देहरादून घाटी के लोगों की परेशानी और भी बढ़ सकती है। उधर पर्यटकों के लिए भी आफत हो गई। ठंड और बर्फबारी का मजा लेने के लिए पहुंचे पर्यटकों के कई घंटे सड़कों पर ही गुजर गए। देर रात तक सभी प्रमुख सड़कों पर बड़ी संख्या में वाहनों की कतार लगी रही।

पिछले कई दिनों से देहरादून और आसपास के इलाकों में बादल छाये हैं। लगातार बारिश हो रही है और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। शुक्रवार तड़के से मसूरी और धनोल्टी समेत कई पर्यटन स्थल बर्फ से ढक गए हैं। हालांकि पर्यटकों ने वहां पहुंचकर बर्फबारी का पूरा लुत्फ लिया। मसूरी में बर्फबारी की खबर पाते ही पर्यटकों की भीड़ लग गई और इस वजह से सड़कों पर लंबा जाम लग गया। बारिश की वजह से पहले ही ज्यादातर सड़कों पर ट्रैफिक का प्रेशर ज्यादा था। इसके बाद तो सड़कें पैक हो गई और जहां-तहां जाम की स्थिति पैदा हो गई। इसके अलावा खास बात ये है कि अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। जी हां मौसम विभाग ने अगले चार दिन उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश बर्फबारी अनुमान जताया है। इसे लेकर मौसम विभाग की तरफ से अलग से अलर्ट जारी कर दिया है।