Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: 92 वर्ष की लता मंगेशकर 8 जनवरी से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं और अब वो अपने जीवन की अंतिम यात्रा पर निकल पड़ी। स्वर कोकिला का उत्तराखंड से संबंध भी बेहद पुराना है। न जाने कितनी भाषाओं में गीत गाने वाली Lata Mangeshkar ने एक Garhwali Song भी गाया और उसके लिए फीस भी नहीं ली थी। 1990 में गढ़वाली फिल्म रैबार रिलीज हुई। इस फिल्म में एक बेहद ही खूबसूरत गीत है, जिसके बोल हैं मन भरमेगे। इस गीत की रिकार्डिंग लता मंगेशकर द्वारा 4 अक्टूबर 1988 के दिन की गयी थी। रिकार्डिंग खत्म होने के बाद जब निर्माता किशन पटेल ने लता मंगेशकर को एक चैक दिया तो उन्होंने इसे बच्चों की एक संस्था को डोनेट करवा दिया। लता मंगेशकर का गाया हुआ ये एकमात्र गढ़वाली गीत है। आपको भी ये गीत देखना चाहिए। आगे देखिए वीडियो
लता मंगेशकर ने संगीत की दुनिया में न जाने कितने ऐसे माइलस्टोन स्थापित किए हैं, जिनसे पार पाना आने वाली पीढ़ियों के लिए चुनौती है। फिलहाल आप भी देखिए Lata Mangeshkar का एक Garhwali Song मन भरमेगी