बारिश-बर्फबारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मुश्किलें अब भी जारी हैं। बीते दिनों हुई बर्फबारी की वजह से कई जिलों में सड़कें बंद हैं।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Next day weather news 6 February in Uttarakhand
देहरादून: ठंड से बेहाल लोगों के लिए रविवार की सुबह राहत लेकर आई। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में धूप खिली है। फिलहाल भारी बारिश और बर्फबारी से राहत के आसार हैं, हालांकि कड़ाके की ठंड का दौर अभी जारी रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो पहाड़ों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगा। हालांकि आगामी 9 फरवरी तक मौसम लगभग सामान्य रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आज 6 फरवरी को राज्य में कोल्ड डे कंडीशन रहेगी। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के मुताबिक पहाड़ों में कहीं-कहीं पाला गिरने की संभावना है, जबकि मैदानी जनपदों विशेषकर ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश- बर्फबारी की संभावना है। दूसरे जिलों में मौसम आमतौर पर साफ रहेगा। 8 फरवरी को भी बारिश-बर्फबारी से राहत रहेगी, मौसम शुष्क रहेगा। 9 फरवरी को कुमाऊं और गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश बर्फबारी के अलावा अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। बात करें राजधानी देहरादून की तो यहां आज मौसम साफ है।
बारिश-बर्फबारी से फिलहाल राहत जरूर मिली है, लेकिन मुश्किलें अब भी जारी हैं। सरोवर नगरी नैनीताल में सड़कों पर बर्फ जमा होने के कारण दर्जनों वाहन जहां-तहां फंसे हुए हैं। जगह-जगह पेड़ टूटने से बिजली के तार क्षतिग्रस्त हुए हैं। शहर में 36 घंटे से बिजली और पेयजल सप्लाई ठप है। यहां बर्फबारी के कारण नैनीताल-कालाढ़ूगी, नैनीताल-किलबरी-पंगोट, खुटानी-धानाचूली-पहाड़पानी, भवाली-रामगढ़-मुक्तेश्वर, रामगढ़-नथुवाखान, धानाचूली-ओखलकांडा और कसियालेख-बबियाड़-मोथियापातर मोटर मार्ग बंद हैं। इसके अतिरिक्त बागेश्वर, पिथौरागढ़, मुनस्यारी में भी प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे अभी भी बंद पड़ा हुआ है। चमोली जिले में भी कई सड़कें बंद हैं। जगह-जगह सड़कों को खोलने का काम जारी है।