उत्तराखंड में 9 फरवरी से बदलेगा मौसम, 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी से बढ़ेगी मुश्किल

उत्तराखंड में आने वाली 9 फरवरी को एक बार फिर से बरसात के आसार, इन जिलों में होगी बरसात और बर्फबारी
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News: Uttarakhand Weather Update Alert of Snowfall
Image: Uttarakhand Weather Update Alert of Snowfall

देहरादून: उत्तराखंड में रिकॉर्डतोड़ ठंड पड़ रही है। खराब मौसम ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। उत्तराखंड में आने वाली 9 फरवरी को फिर से मौसम बदलने के आसार नजर आ रहे हैं। 2 दिन लगातार बारिश और भारी बर्फबारी के कारण पहाड़ों पर रहने वाले लोगों और रास्ते में फंसे पर्यटकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक बार फिर से उत्तराखंड में बारिश की संभावना बन रही है। दरअसल फरवरी माह की शुरुआत से ही उत्तराखंड में मौसम करवट बदल रहा है। जनवरी के अंतिम सप्ताह के आखिरी दिनों में मौसम साफ रहा और चटक धूप खिली रही मगर फरवरी की शुरुआत से एक बार फिर से मौसम में परेशानियां बढ़ा रखी हैं। 2 और 3 फरवरी को जबरदस्त बारिश और हिमपात के बाद मौसम थोड़ा खुला ही था कि मौसम विभाग ने 9 फरवरी को फिर से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 9 फरवरी को कुमाऊं मंडल में कहीं-कहीं पर हल्की से बहुत हल्की बारिश एवं ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है।

आज 7 फरवरी को उधम सिंह नगर जिले में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावनाएं हैं। वहीं 8 फरवरी को कुमाऊं में मौसम साफ रहेगा मगर 9 फरवरी को मसूरी, चकराता, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में मौसम फिर से करवट बदल सकता है। बता दे कि कुमाऊं में रविवार को चटक धूप खिली रही। पर्वतीय क्षेत्रों में धूप खिले रहने से मौसम खुशनुमा बना रहा। मौसम में आए बदलाव की वजह से तापमान में वृद्धि हुई है जिससे ठंड में थोड़ी राहत मिली है, मगर 9 फरवरी को एक बार फिर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और बारिश और बर्फबारी का सिलसिला फिर से शुरू होगा जिस वजह से एक बार फिर से ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। बारिश और बर्फबारी का बुरा प्रभाव पर्वती क्षेत्र में पड़ रहा है। यहां पर अधिकांश सड़कें बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हो रखी हैं। खराब मौसम में पहाड़ों पर सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला भी बढ़ गया है। ऐसे में हमारी आप सभी से अपील है कि पहाड़ों पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।