देहरादून की बच्ची का अपहरण कर लुधियाना ले गया मिस्त्री, 3 महीने तक करता रहा रेप

आरोपी युवक क्षेत्र में राजमिस्त्री का काम करता था। बीते अक्टूबर में वो नाबालिग को अगवा कर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आगे जानिए पूरा मामला
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Dehradun Shamshuddin News: Dehradun minor girl kidnapped in Ludhiana
Image: Dehradun minor girl kidnapped in Ludhiana

देहरादून: प्रदेश में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के साथ अपराध बढ़ रहे हैं। पुलिस ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। ताजा मामला देहरादून का है। यहां राजमिस्त्री का काम करने वाला एक युवक 16 साल की नाबालिग को अगवा कर लुधियाना ले गया। वहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस तीन महीने से आरोपी की तलाश में जुटी थी। ताजा अपडेट ये है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पंजाब के लुधियाना से पकड़ा गया। नाबालिग को आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। घटना वसंत विहार क्षेत्र की है। बीते 28 अक्टूबर को यहां रहने वाले एक शख्स ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को शमशुद्दीन उर्फ छोटू नाम का युवक अगवा कर के ले गया है। आरोपी शमशुद्दीन हरिद्वार के पिरान कलियर क्षेत्र का रहने वाला है।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की तो उसका कुछ पता नहीं चला। आरोपी ने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया था। कई महीनों तक चली जांच के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी पंजाब के लुधियाना में छिपा है। रविवार को पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए नाबालिग को बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने नाबालिग को तीन महीने कई जगह पर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी क्षेत्र में राजमिस्त्री का काम करता था। उसके खिलाफ दुष्कर्म व पोस्को की धारा भी लगा दी गई है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। वहीं पुलिस ने अपहरण के एक अन्य मामले में वाणी विहार निवासी सोहेल के खिलाफ केस दर्ज किया है। उस पर 14 साल की बच्ची के अपहरण का आरोप लगा है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।