'अपना पुष्कर फ्लावर भी है और फायर भी, झुकेगा नहीं- राजनाथ सिंह

यह मूवी इस कदर पॉपुलर हो गई है कि स्वयं बड़े-बड़े नेता भी इसके डायलॉग्स रैलियों में बोल रहे हैं।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Rajnath singh pushkar singh dhami: Rajnath singh speaks about pushkar singh dhami
Image: Rajnath singh speaks about pushkar singh dhami

पिथौरागढ़: टाइटल पढ़कर ही आपको अंदाजा हो गया होगा कि आखिर यह खबर किससे जुड़ी हुई है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मूवी " पुष्पा " की दीवानगी इस समय चरम पर है। इस फिल्म के डायलॉग भी लोगों की जुबान पर चढ़ा रखे हैं। यह मूवी इस कदर पॉपुलर हो गई है कि स्वयं बड़े-बड़े नेता भी इसके डायलॉग्स रैलियों में बोल रहे हैं। लगता है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ऊपर भी पुष्पा का खुमार चढ़ा हुआ है। यही वजह है कि वे इस फ़िल्म के डायलॉग खुले आम चुनाव के प्रचार प्रसार में बोल रहे हैं। हाल ही में चुनाव प्रचार में उतरे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुर्खियों में छा गए जब उन्होंने उत्तराखंड के सीएम धामी के प्रचार में पुष्पा का पॉपुलर डायलॉग बोल दिया। जी हां उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुष्पा मूवी के डायलॉग के साथ जोड़ दिया। दरअसल बीते मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में गंगोलीहाट में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे और इस दौरान उन्होंने कहा "आजकल फ़िल्म पुष्पा का नाम काफी चर्चा में है और हमारे सीएम का नाम पुष्कर है। लेकिन यह पुष्कर नाम सुनकर कांग्रेस के लोग समझते हैं कि यह पुष्कर तो फ्लावर है लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अपना पुष्कर फ्लावर भी है और फायर भी। हमारा पुष्कर ना कभी झुके गा और न कभी रुकेगा"