उत्तराखंड में महिलाओं के लिए केजरीवाल का बड़ा वादा, चुनाव से ठीक पहले खेला बड़ा दांव

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
uttarakhand arvind kejriwal: Arvind Kejriwal big promise for women in Uttarakhand
Image: Arvind Kejriwal big promise for women in Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी ने एक और चुनावी दांव चला है। बिजली और रोजगार की गारंटी देने वाली आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आप की सरकार बनने पर 18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को हर महीने एक-एक हजार रुपये देने का वादा किया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को उत्तराखंड की महिलाओं के लिए एक संदेश जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि महंगाई के चलते महिलाओं का घर चलाना मुश्किल हो गया है। महंगाई से सबसे ज्यादा तकलीफ महिलाओं को होती है। आप की सरकार बनने पर महिलाओं की इस तकलीफ का समाधान होगा। उनके बैंक अकाउंट में हर महीने एक हजार रुपये डाले जाएंगे। इस योजना से यह लाभ होगा कि महिलाओं को किसी से पैसे नहीं मांगने पड़ेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा। सरकार बच्चों के लिए शानदार सरकारी स्कूल भी बनाएगी।

हम उनकी शिक्षा फ्री करेंगे। बिजली फ्री करने के साथ मुफ्त और अच्छा इलाज भी मुहैया कराया जाएगा। आप की इन योजनाओं से पांच साल में हर परिवार को सीधे-सीधे दस लाख रुपए का फायदा होगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने उत्तराखंड में लूट-खसोट के अलावा कुछ नहीं किया। आम आदमी पार्टी ने नई सोच और नए आइडिया के साथ नए विकल्प चुनाव मैदान में उतारे हैं। विकास का मॉडल बनाने के लिए आप को वोट दें। दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास किया जाएगा। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है। घोषणा पत्र में वादा किया गया है कि गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाया जाएगा। वहीं छह नए जिले बनाने की बात भी कही गई है। शुक्रवार को आप के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय और आप नेता कर्नल अजय कोठियाल ने घोषणा पत्र जारी किया।