उत्तराखंड: जनता के बीच रो पड़े नेता जी..कहा-गलती की तो जूतों की माला दो, लेकिन वोट मुझे देना

चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी प्रत्याशी कुछ इस कदर भावुक हुए कि लोगों के सामने ही रोने लगे। देखिए Haridwar BJP Sanjay Gupta Video (वीडियो साभार- न्यूज हाईट)
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Haridwar BJP Sanjay Gupta Video: Video of BJP candidate Sanjay Gupta in Haridwar goes viral
Image: Video of BJP candidate Sanjay Gupta in Haridwar goes viral

हरिद्वार: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। किसी ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं, तो किसी ने उज्जवल भविष्य का सपना दिखाकर वोट मांगे। कई प्रत्याशी ऐसे भी थे, जो वोट के लिए जनता के सामने गिड़गिड़ाने तक से नहीं झिझके। इस बीच सोशल मीडिया पर Haridwar BJP Sanjay Gupta Video वायरल हो रहा है। हरिद्वार से चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशी संजय गुप्ता ने भी कुछ ऐसा ही किया। प्रचार के दौरान वो कुछ इस कदर भावुक हुए कि लोगों के सामने रोने लगे। उनसे बोले कि चाहे मेरे कपड़े फाड़ो या जूतों की माला डालो पर मेरी बोई फसल को किसी और को काटने मत दो। संजय गुप्ता लक्सर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वो दो बार क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। सीटिंग विधायक भी हैं। शुक्रवार को लोगों ने उनका एकदम अलग रूप देखा। अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों से वोट मांगते वक्त वो गिड़गिड़ा रहे थे। जनता से वोट की भीख मांग रहे थे। आगे देखिए वीडियो

बीजेपी प्रत्याशी ने कहा कि अगर उनसे कोई गलती हुई हो तो उनके गले में जूतों की माला डाल दी जाए, लेकिन वोट उन्हें ही दिया जाए। उनकी जगह किसी बाहरी को उनकी बोई फसल न काटने दी जाए। ऐसा हुआ तो भगवान उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। विधायक जी का ये नया रूप देखकर लोग भी भौचक रह गए। लोगों का कहना था कि कहां तो विधायक जी उनसे मिलते तक नहीं थे। दर्शन हो जाएं तो सीधे मुंह बात नहीं करते थे। आज वोट के लिए उनके सामने गिड़गिड़ा रहे हैं, मिन्नतें कर रहे हैं। वोट की खातिर जूतों की माला पहनने को भी तैयार हैं। ये तो हुई नेता जी की बात, लेकिन उनके आंसुओं से जनता का दिल पिघला या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा। बहरहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले रुद्रपुर में भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ट्रांसफार्मर पर चढ़कर लोगों से वोट मांगते नजर आए थे। आप भी देखिए Haridwar BJP Sanjay Gupta Video

  • Youtube सब्सक्राइब करें: