Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: जब भी देश पर खतरा मंडराया है, उत्तराखंड के युवा देश की रक्षा और दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए हमेशा तैयार रहे हैं। प्रदेश की युवा पीढ़ी गौरवशाली सैन्य परंपरा को आगे बढ़ा रही है। इन युवाओं में अब रुद्रप्रयाग के प्रांसूर्य भट्ट भी शामिल हो गए हैं। हमेशा से सेना का हिस्सा बनने का सपना देखने वाले Pransurya Bhatt का NDA में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। प्रांसूर्य मूल रूप से ग्राम गुनाऊं, तिलवाड़ा के रहने वाले हैं। वर्तमान में उनका परिवार रुद्रप्रयाग में रहता है। प्रांसूर्य की पढ़ाई सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हुई। पढ़ाई के दौरान ही वो एनडीए की तैयारी करने लगे थे। अपने सपने को पूरा करने के लिए प्रांसूर्य ने लगातार मेहनत की और आखिरकार अपना लक्ष्य हासिल करने में कामयाब रहे। प्रांसूर्य के पिता शिव प्रसाद भट्ट ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक के पद से रिटायर हुए हैं। जबकि माता प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर सेवारत हैं। प्रांसूर्य की बड़ी बहन डॉक्टर हैं। सैनिक स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही प्रांसूर्य ने तय कर लिया था कि उन्हें सेना का हिस्सा बनना है। स्कूली पढ़ाई पूरी होने के बाद वो अब एनडीए में ट्रेनिंग लेंगे। जहां उन्हें अपने सपने को सच करने का मौका मिलेगा। प्रांसूर्य ने अपनी उपलब्धि से जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है। राज्य समीक्षा टीम की ओर से प्रांसूर्य को ढेरों शुभकामनाएं। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।