उत्तराखंड में 1 बजे तक 35.21 प्रतिशत मतदान, 2 मिनट में पढ़िए 13 जिलों का हाल

उत्तराखंड में पांचवीं विधानसभा के लिए मतदान जारी है..हम आपको अब तक का वोटिंग पर्सेंटेज दिखा रहे हैं।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Assembly Elections : polling percent till 1 pm in Uttarakhand 13 district
Image: polling percent till 1 pm in Uttarakhand 13 district

देहरादून: उत्तराखंड में इस बार 5वीं विधानसभा के लिए मतदान जारी है। अब मतदाता भारी संख्या में उमड़ने लगे हैं। जगह जगह भीड़ देखी जा रही है। आपको बता दें कि सुबह के वक्त उत्तराखंड में ठंड की वजह से ज्यादा लोग घरों से बाहन नहीं निकल रहे थे। धूप निकली तो अब मतदाताओं की भीड़ उमड़ रही है। अब हम आपको उत्तराखंड के 13 जिलों का वोटिंग प्रतिशत बता रहे हैं।
देहरादून में अब तक 34.45 फीसदी मतदान
उत्तरकाशी में अब तक 40.12 फीसदी मतदान
टिहरी में अब तक 32.59 फीसदी मतदान
रुद्रप्रयाग में अब तक 34.82 फीसदी मतदान
नैनीताल में अब तक 37.41 फीसदी मतदान
उधम सिंह नगर में अब तक 37.17 फीसदी मतदान
अल्मोड़ा में अब तक 30.37 फीसदी मतदान
पिथौरागढ़ में अब तक 29.68 फीसदी मतदान
बागेश्वर में अब तक 32.55फीसदी मतदान
हरिद्वार में अब तक 38.83 फीसदी मतदान
पौड़ी में अब तक 31.59 फीसदी मतदान
चमोली में अब तक 34.66 फीसदी मतदान
चंपावत में अब तक 33.82 फीसदी मतदान