उत्तराखंड: शादी के जोड़े में सजकर वोट देने आई दुल्हन..पहले मतदान, फिर हुआ कन्यादान

शादी के बाद दुल्हन मतदान केंद्र पहुंची और वोट देने के बाद दूल्हे के साथ ससुराल के लिए विदा हुई। दुल्हन के इस फैसले की हर कोई तारीफ कर रहा है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
nainital pooja wedding voting: Bride went to vote before marriage in Nainital
Image: Bride went to vote before marriage in Nainital

नैनीताल: लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में गजब का उत्साह देखा गया। वोट डालने के लिए कई लोगों ने अपनी शादी और विदाई तक की परवाह नहीं की। उनका कहना है कि पहले मतदान, फिर शादी और बाकी काम। एक ऐसी ही तस्वीर कालाढूंगी से आई है। जहां शादी के बाद और विदाई से पहले दुल्हन ने पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया। यहां कोटाबाग विकासखंड के प्रेम बल्लभ पांडे की पुत्री पूजी की शादी थी। लेकिन पूजा ने पहले मतदान किया और लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई। शादी की सभी रस्मों के साथ बारात की तैयारियां हुईं। दुल्हन सजकर तैयार थी। इस बीच विदाई से पहले दुल्हन ने वोट देने का फैसला किया। वो मतदान केंद्र पहुंची और वोट देने के बाद दूल्हे के साथ ससुराल के लिए विदा हुई। आगे पढ़िए

सुर्ख जोड़े में सजी दुल्हन पूजा के विदाई से पहले वोट देने के फैसले को सभी ने सराहा। दुल्हन ने कहा कि पांच साल बाद प्रदेश के नागरिकों को राज्य सरकार को चुनने का मौका मिला है। ऐसे में सभी लोगों को अपने इस अधिकार का भरपूर प्रयोग करना चाहिए। इसी को देखते हुए उन्होंने शादी के शुभ अवसर पर भी वोट डालना जरूरी समझा। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर बुजुर्गों में भी खासा उत्साह देखा गया। कई जगह तो बुजुर्ग कंडी में बैठकर मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस बार बुजुर्गों के पास बैलेट मतपत्र की सुविधा भी थी, फिर भी हजारों बुजुर्गों ने मतदान केंद्र जाकर वोट देने का निर्णय लिया।