उत्तराखंड में इस बार 65.10 फीसदी हुआ मतदान..2 मिनट में पढ़िए 70 सीटों का वोटिंग प्रतिशत

उत्तराखंड में इस बार 5वीं विधानसभा के लिए मतदान खत्म हो गया है। उत्तराखंड में 60 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
uttarakhand assembly election: Voting percentage of 70 seats in Uttarakhand elections final
Image: Voting percentage of 70 seats in Uttarakhand elections final

देहरादून: उत्तराखंड राज्य में आज पांचवीं विधानसभा के लिए चुनाव हुए। पूरे उत्तराखंड में 65.10% प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य की 6 विधानसभा में 80% से अधिक मतदान हुआ है, जबकि 17 विधानसभाओं में 70% से अधिक मतदान हुआ है। इस बार उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जिले के लक्सर विधानसभा सीट ने सबसे अधिक मतदान कर सूची में टॉप में जगह बना ली है। जी हां, लक्सर में 81.95% मतदान हुआ है। सूची में दूसरे नंबर पर भी हरिद्वार जिले की हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट रही। यहां पर 81.76 प्रतिशत मतदान हुआ है जबकि तीसरे नंबर पर भी हरिद्वार जिले की ही पिरान कलियर विधानसभा सीट है। वहीं राज्य के अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट पर इस बार सबसे कम मतदान दर्ज किया गया है। यहां पर 46.01% मतदान हुआ है। चलिए आपको बताते हैं उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर कितनी प्रतिशत वोटिंग हुई है।

अल्मोड़ा जिले की 6 विधानसभाओं का हाल

1- अल्मोड़ा विधानसभा सीट में अब तक 58.86 फ़ीसदी मतदान
2- जागेश्वर विधानसभा सीट में 56.50 फ़ीसदी मतदान।
3- द्वाराहाट विधानसभा सीट में 51.82 फ़ीसदी मतदान
4- रानीखेत विधानसभा सीट में 51.77 फ़ीसदी मतदान
5- सल्ट विधानसभा सीट में 46.01 फीसदी मतदान
6- सोमेश्वर विधानसभा सीट में अब तक 53.88 फ़ीसदी मतदान।

चमोली जिले की 3 विधानसभा सीटों का ताजा अपडेट

1- कर्णप्रयाग विधानसभा सीट में 56.40 फ़ीसदी मतदान
2- थराली विधानसभा सीट में 57.99 फ़ीसदी मतदान
3- बद्रीनाथ विधानसभा सीट में 62.84 फ़ीसदी मतदान।

चंपावत जिले की 2 विधानसभा सीटों का ताजा अपडेट

1- चंपावत विधानसभा सीट में अब तक 66.43 प्रतिशत मतदान।
2- लोहाघाट विधानसभा सीट में अब तक 57.09 फीसदी मतदान

टिहरी गढ़वाल जिले में 6 विधानसभा सीटों का ताजा अपडेट

1- घनसाली में 49.19 फ़ीसदी मतदान।
2- टिहरी में 54.68 फ़ीसदी मतदान।
3- देवप्रयाग में 53.29 फ़ीसदी मतदान।
4- धनोल्टी में 64.44 फ़ीसदी मतदान।
5- नरेंद्र नगर में 62.25 फ़ीसदी मतदान।
6- प्रताप नगर में 51.24 फीसदी मतदान।

उत्तरकाशी की 3 विधानसभा सीटों का ताजा अपडेट

1- गंगोत्री में 67.98 फ़ीसदी मतदान।
2- यमुनोत्री में 67.16 फ़ीसदी मतदान।
3- पुरोला में 73.39 फ़ीसदी मतदान।

पिथौरागढ़ जिले की 4 विधानसभा सीटों का ताजा अपडेट

1- गंगोलीहाट में 54.92 फ़ीसदी मतदान।
2- डीडीहाट में 61.11 फ़ीसदी मतदान।
3- धारचूला में 62.61फ़ीसदी मतदान
4- पिथौरागढ़ में 62.41 फ़ीसदी मतदान

पौड़ी गढ़वाल की 6 विधानसभा सीटों का ताजा अपडेट

1- कोटद्वार में 68.67 फ़ीसदी मतदान
2- चौबट्टाखाल में 46.91 फ़ीसदी मतदान।
3- पौड़ी में 52.26 फ़ीसदी मतदान।
4- यम्केश्वर में 53.19 फ़ीसदी मतदान
5- लैंसडाउन में 47.87 फ़ीसदी मतदान।
6- श्रीनगर में 57.61 फ़ीसदी मतदान।

बागेश्वर जिले की 2 विधानसभा सीटों का ताजा अपडेट

1- बागेश्वर में 60.11फ़ीसदी मतदान
2- कपकोट में 62.28 फ़ीसदी मतदान

रुद्रप्रयाग की 2 विधानसभा सीटों का ताजा अपडेट

1- केदारनाथ में 65.77 फ़ीसदी मतदान
2- रुद्रप्रयाग में 59.28 फ़ीसदी मतदान।

देहरादून की 10 विधानसभा सीटों का हाल

1- चकराता में अब तक 72.7 फीसदी वोटिंग हुई है
2- विकासनगर सीट में अब तक 70.70 फीसदी वोटिंग हुई है।
3- सहसपुर विधानसभा सीट पर अब तक 72.96 फीसदी वोटिंग
4- रायपुर विधानसभा सीट पर 59.77 फीसदी वोटिंग
5- धर्मपुर विधानसभा सीट पर 57.56 फीसदी वोटिंग
6- राजपुर में अब तक 58.01 फीसदी वोटिंग
7- देहरादून कैंट में अब तक 57.14 फीसदी वोटिंग
8- मसूरी विधानसभा सीट पर अब तक 58.06 फीसदी वोटिंग
9- डोईवाला सीट पर अब तक 67.84 फीसदी वोटिंग
10- ऋषिकेश सीट पर अब तक 64.79 फीसदी वोटिंग

हरिद्वार जिले की 11 विधानसभा सीटों का ताजा अपडेट

1- खानपुर में 79 फ़ीसदी मतदान।
2- ज्वालापुर में 79.89 फ़ीसदी मतदान।
3- झबरेड़ा में 76.32 फ़ीसदी मतदान।
4- पिरान कलियर में 81.60 फ़ीसदी मतदान।
5- बीएचईएल रानीपुर में 70.76 फ़ीसदी मतदान।
6- भगवानपुर में 80.03 फ़ीसदी मतदान
7- मंगलौर में 78.29 फ़ीसदी मतदान
8- रुड़की में 64.05 फ़ीसदी मतदान।
9- लक्सर में 81.95 फ़ीसदी मतदान
10- हरिद्वार में 65.27 फ़ीसदी मतदान
11- हरिद्वार ग्रामीण में 81.76 फ़ीसदी मतदान

नैनीताल जिले की 6 विधानसभा सीटों का हाल

1- कालाढूंगी में अब तक 68.79 फीसदी मतदान
2- लालकुआं में अब तक 72.37 फीसदी मतदान
3- भीमताल में अब तक 63.48 फीसदी मतदान
4- हल्द्वानी में अब तक 67.17 फीसदी मतदान
5- नैनीताल में अब तक 56.89 फीसदी मतदान
6- रामनगर में 71.22 फीसदी मतदान हुआ है।

यूएसनगर जिले की 9 विधानसभा सीटों का हाल

1- जसपुर में अब तक 79.36 फ़ीसदी मतदान
2-काशीपुर में अब तक 68.51 फ़ीसदी मतदान
3- बाजपुर में अब तक 76.54 फ़ीसदी मतदान
4-गदरपुर में अब तक 80.89 फ़ीसदी मतदान
5-रुद्रपुर में अब तक 73.38 फ़ीसदी मतदान
6-किच्छा में अब तक 73.38 फ़ीसदी मतदान
7-सितारगंज में अब तक 81.36 फ़ीसदी मतदान
8-नानकमत्ता में अब तक 76.34 फ़ीसदी मतदान
9-खटीमा में अब तक 76.48 फ़ीसदी मतदान