वोटिंग के बाद भाजपा में हुई कलह, MLA ने अध्यक्ष मदन कौशिक को बताया गद्दार..पढ़िए Controversy between MLA Sanjay Gupta and Madak Kaushik ..देखिए वीडियो
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Controversy between MLA Sanjay Gupta and Madak Kaushik
देहरादून: कल उत्तराखंड में महत्वपूर्ण दिन था। यहां नागरिकों ने लोकतंत्र के सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार में हिस्सा लिया। उत्तराखंड में वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कल उत्तराखंड के कई लोगों के बीच में वोट देने को लेकर उत्साह दिखाई दिया। वोटिंग खत्म होने के बाद अब राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के बीच में कलह बढ़ गई है।
Controversy between MLA Sanjay Gupta and Madak Kaushik
लक्सर सीट से भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जी हां, संजय गुप्ता जो कि लक्सर सीट से भाजपा के विधायक हैं उन्होंने भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनको गद्दार बोल कर पार्टी से उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है। विधायक संजय गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने चुनाव में पार्टी की हार सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के कई उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि कौशिक ने मेरे खिलाफ चुनाव लड़ रहे बसपा उम्मीदवार का समर्थन भी किया है और वह देशद्रोही हैं। मैं भाजपा नेतृत्व से उन्हें पार्टी से बर्खास्त करने की मांग करता हूं। हालांकि भाजपा ने उन पर कोई ध्यान नहीं दिया है। आगे देखिए वीडियो
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि लोगों ने भारी संख्या में मतदान कर इतिहास रच दिया है और मैं उम्मीद करता हूं कि नई सरकार उत्तराखंड के सुनहरे भविष्य के लिए काम करेगी। उत्तराखंड में कल 70 विधानसभा सीट के लिए चुनाव हुए जिसमें 65 फीसदी से अधिक मतदान हुआ उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्य ने बताया कि प्रदेश में सभी 11,697 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ और 65.1 फ़ीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट किया। कुछ जगहों पर ईवीएम मशीन और तकनीकी खराबी की सूचना मिली मगर तत्काल रुप से उनको बदल दिया गया। सभी जिलों में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ शाम 6 बजे तक मतदान का समय समाप्त होने तक मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन लगी रही। शाम 6 बजे तक जो भी मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचे उनसे वोट करवाया गया।