उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनूंगा, वरना घर बैठ जाऊंगा- हरीश रावत..देखिए वीडियो

Harish Rawat ने आखिरकार अपने दिल की बात जुबां पर निकाल ही दी। आप भी देखिए ये वीडियो (वीडियो साभार- देवभूमि डायलॉग)
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Assembly Elections : Harish Rawat wants to become CM of Uttarakhand
Image: Harish Rawat wants to become CM of Uttarakhand

देहरादून: सत्ता का नशा ही कुछ ऐसा है…जब बोलता है तो सिर चढ़कर बोलता है। इधर उत्तराखंड में अभी वोटिंग खत्म ही हुई है, रिजल्ट नहीं आया है लेकिन पूर्व सीएम Harish Rawat ने अपने दिल की बात एक बार फिर जुबां पर निकाल ही दी। हरदा ने कहा है कि वो या तो उत्तराखंड के सीएम बनेंगे या फिर घर बैठ जाएंगे। यूं तो चुनाव से पहले भी हरदा इस बात को कह चुके हैं लेकिन एक चैनल (देवभूमि डायलॉग) को दिए गए इंटरव्यू में हरीश ने एक बार फिर से अपने दिल की बात जुंबा पर रख दी। आपको बता दें कि उत्तराखंड में कांग्रेस के कैंपेन का जिम्मा हरदा के कंधे पर था। हरीश रावत का कहना है कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो उनके पास दो ही विकल्प बचते हैं, या तो सीएम बनूं, या फिर घर बैठूंगा। दरअसल पूर्व सीएम हरीश रावत से जब पूछा गया कि अगर कांग्रेस सरकार बनी तो क्या वो खुद को सीएम प्रोजेक्ट करेंगे? जवाब में हरीश रावत ने कहा कि अब उनकी उम्र बहुत हो गई है। इस उम्र में वे किसी के पास सीएम पद के लिए जद्दोजहद नहीं करेंगे। आगे देखिए वीडियो

Harish Rawat ने कहा कि- मेरे पास केवल दो ही विकल्प बचे हैं। या तो मुझे सीएम बनाकर सेवा का मौका दें, या मैं घर बैठना पसंद करूंगा। देखिए वीडियो

  • Youtube सब्सक्राइब करें: