उत्तराखंड: भारतीय सेना में शामिल होने का शानदार मौका, 23 फरवरी तक करें अप्लाई

Indian Army Technical Entry Scheme Recruitment (TES-47) के तहत आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की लास्ट डेट 23 फरवरी है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Indian Army Technical Entry Scheme Recruitment: Indian Army Technical Entry Scheme Recruitment
Image: Indian Army Technical Entry Scheme Recruitment

देहरादून: भारतीय सेना का हिस्सा बनने की चाह रहने वाले युवाओं के लिए एक जरूरी खबर है। इंडियन आर्मी की ओर से सेना में स्थाई कमीशन के लिए वैकेंसी निकली है। Indian Army Technical Entry Scheme Recruitment (TES-47) के तहत आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन से जुड़ी हर जानकारी के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें। (Indian Army Technical Entry Scheme Recruitment Qualification) 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत 90 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने वाले की आयु सीमा 16.6 वर्ष से कम और 19.6 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। कैंडिडेट को मान्यता प्राप्त शैक्षणिक बोर्ड से फिजिक्स, केमेस्ट्री और गणित में न्यूनतम 60% अंकों के साथ 10+2 परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। कैंडिडेट्स के पास जेईई 2021 स्कोर भी होना चाहिए। (Indian Army Technical Entry Scheme Recruitment how to apply) आवेदन की प्रक्रिया 24 जनवरी 2022 से शुरू हो चुकी है। आवेदन की लास्ट डेट 23 फरवरी 2022 है। इस डेट के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में पास होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आपको यहां भर्ती और योग्यता संबंधी हर डिटेल मिलेगी। समय कम है, इसलिए जितना जल्दी हो आवेदन कर के तैयारी शुरू कर दें।