Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: वोटिंग खत्म होने के बाद जहां हर तरफ जनादेश को लेकर चर्चाएं हो रही हैं, तो वहीं बीजेपी में अलग ही घमासान मचा है। बीते दिनों हरिद्वार जिले की लक्सर विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी संजय गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में संजय ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर गंभीर आरोप लगाए, ये भी कहा वो संजय को चुनाव हराने की साजिश रच रहे हैं। संजय के इस बयान के बाद बीजेपी में खलबली मची है। ये सब चल ही रहा था कि अब कुमाऊं मंडल से पार्टी के दो और विधायकों ने चुनाव में भितरघात का आरोप लगाया है। चुनाव निपटने के बाद बीजेपी प्रत्याशियों के तीखे तेवरों ने पार्टी हाईकमान की मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं। सोमवार को लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर गंभीर आरोप लगाए। आगे पढ़िए
अब चंपावत से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले विधायक कैलाश गहतोड़ी ने भितरघात होने की बात कही है। उन्होंने संगठन के कुछ लोगों पर बीजेपी के बजाय अन्य दलों के प्रत्याशियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है। गहतोड़ी ने अपनी बात रखने के लिए बकायदा एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी। जिसमें उन्होंने इस संबंध में प्रमाण के साथ पार्टी नेतृत्व में शिकायत दर्ज कराने की भी बात कही। उधर, काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा ने भी भितरघात की बात कही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कुछ गद्दारों के दुष्प्रचार की वजह से काशीपुर में मतदान घटा। पार्टी हाईकमान भीतरघात करने वालों के नाम जानती है। वहीं विधायक संजय गुप्ता के मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बयान की सत्यता की जांच की जा रही है। पार्टी ने उनकी बयानबाजी का संज्ञान लिया है।