उत्तराखंड में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड, जानिए अगले दो दिन के मौसम का हाल

पर्वतीय जिलों में बर्फबारी हुई है तो वहीं निचले इलाकों में हल्की बारिश होने से कई जिलों में फिर से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। पढ़िए अगले दो दिन की Uttarakhand Weather report
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News: Weather report for next two days in Uttarakhand
Image: Weather report for next two days in Uttarakhand

देहरादून: चुनाव खत्म होते ही मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली। प्रदेश के कई क्षेत्रों में जहां धूप खिली है, तो वहीं मंगलवार को ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ। आसपास के इलाकों में बारिश भी दर्ज की गई। हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और देहरादून के आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। Weather report for next two days in Uttarakhand अगले कुछ दिनों के पूर्वानुमान की बात करें तो अगले दो दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान ज्यादातर इलाकों में पारे में बढ़ोतरी हो सकती है। शुक्रवार को कहीं-कहीं बादल छाने के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि दिन में चटख धूप निकल आई, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। मैदानों में मौसम साफ रहा, लेकिन उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। बागेश्वर में सुबह घाटी वाले इलाकों में कोहरा रहा। पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बारिश होने और उच्च हिमालय में हल्की बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। दोपहर बाद गरुड़, कपकोट और बागेश्वर में बारिश हुई।

पिंडर घाटी में हिमपात की संभावना बनी हुई है। चमोली जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश होने से कई जिलों में फिर से कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुरने लगे हैं। औली, गोरसों, बदरीनाथ, हेमकुंड, फूलों की घाटी आदि इलाकों में बर्फबारी हुई है। बता दें कि उत्तराखंड में अक्टूबर से अब तक कई बार बारिश और बर्फबारी हो चुकी है। इस सीजन में बारिश में सामान्य से डेढ़ गुना, जबकि बर्फबारी में दोगुना इजाफा दर्ज किया गया। विशेषज्ञ इसे प्रशांत महासागर में होने वाले ला नीना का असर बता रहे हैं। प्रदेश में शीतकाल शुरू होने के बाद से ही बारिश-बर्फबारी का दौर जारी रहा। इस बीच नवंबर-दिसंबर में सामान्य से अधिक ठंड पड़ी। जनवरी में लोग कड़ाके की ठंड से बेहाल रहे। फिलहाल Uttarakhand Weather report कहती है कि अगले दो दिन ठंड से राहत मिलेगी.