उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल: कोटाबाग के लाल को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी..बधाई दें

नैनीताल जिले से संबंध रखने वाले Vineet Joshi को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा CBSE यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नया चेयरमैन बनाया गया है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Vineet Joshi CBSE: Vineet Joshi of Kotabagh Pandey village became the chairman of CBSE
Image: Vineet Joshi of Kotabagh Pandey village became the chairman of CBSE

नैनीताल: उत्तराखंड मूल के लोग केंद्र में अहम पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक अच्छी खबर कुमाऊं गढ़वाल से आई है। कुमाऊं के नैनीताल जिले से संबंध रखने वाले Vineet Joshi को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा CBSE यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नया चेयरमैन बनाया गया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। विनीत जोशी वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव तथा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। वह केंद्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। विनीत जोशी मणिपुर के स्थानिक आयुक्त रह चुके हैं। अब उन्हें सीबीएसई के चेयरमैन के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। नैनीताल स्थित लांगव्यू पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य भुवन त्रिपाठी ने बताया कि 1992 बैच के मणिपुर कैडर के आईएएस अधिकारी विनीत का मूल गांव नैनीताल जिले के कोटाबाग के निकट पांडे गांव में हैं।

उनका परिवार इस गांव में रहने वाला इकलौता जोशी परिवार था। काफी पहले उनका परिवार यहां से इलाहाबाद चला गया था। वहां विनीत जोशी ने इलाहाबाद के एनी बेसेंट स्कूल और जीआईसी से शुरुआती शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री ली और भारतीय विदेश व्यापार संस्थान से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी किया। वह पूर्व में भी सीबीएसई के चेयरमैन रहे हैं। तब वो प्राइवेट स्कूलों के प्रधानाचार्यों की एक प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में हिस्सा लेने के लिए नैनीताल आए थे। इस दौरान उन्होंने खुद के कोटाबाग निवासी होने की बात बताई थी। कोटाबाग के पांडे गांव में आज भी उनका पुश्तैनी मकान है, लेकिन पिछले कुछ साल से यह बंद है। उनके परिवार ने आंवलाकोट में भी एक भवन बनवाया था, जो कि किराए पर दिया गया है। कुमाऊं के Vineet Joshi को CBSE में अहम जिम्मेदारी दिए जाने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।