पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार रात हिमालयी क्षेत्र में दस्तक दे सकता है, लेकिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में इसका असर नहीं रहेगा। मौसम साफ रहने की संभावना है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Weather report for next 5 days in Uttarakhand
देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों धूप खिली है। सुबह और शाम के वक्त ठंडक बरकरार है, लेकिन दिन में तपिश बढ़ने से लोगों को ठंड से खासी राहत मिली है। मंगलवार को मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहा, हालांकि ऊंची चोटियों पर हिमपात के बाद ठिठुरन बढ़ गई। बुधवार को भी कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं बादल छाए रहे और हल्की बारिश भी हुई। गढ़वाल समेत दूसरे मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ठंड अब कम हो गई है, लेकिन मौसम के लिहाज से अगले कुछ दिन मुश्किलभरे रह सकते हैं। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में अगले 5 दिनों तक तेज बारिश का अनुमान जताया है। इसे लेकर चेतावनी भी जारी की गई है। जिन राज्यों के लिए अलर्ट जारी हुआ है। उनमें सिक्किम, झारखंड, उड़ीसा, मध्य प्रदेश ,बिहार, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य शामिल हैं। यहां बारिश की संभावना जताई गई है।
वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी अगले 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देश के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु तथा केरल में मौसम विभाग के द्वारा अगले 5 दिनों तक हल्की से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई गई है, हालांकि लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 12 डिग्री तक जा सकता है। बात करें उत्तराखंड के मौसम की तो राज्य मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार रात हिमालयी क्षेत्र में दस्तक दे सकता है, लेकिन इससे ज्यादातर इलाकों में असर न पड़ने की संभावना है। ऐसे में अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ रह सकता है। अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जिससे ज्यादातर इलाकों में पारे में बढ़ोतरी हो सकती है।