उत्तराखंड के दो धाकड़ खिलाड़ी IPL में दिखाएंगे जलवा, दोनों के नाम दर्ज हैं गजब के रिकार्ड

होनहार क्रिकेटर आर्यन को रोहित शर्मा तो वहीं अनुज रावत को विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका मिलेगा।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Aaryan juyal ipl: Anuj rawat and Aaryan juyal will play in ipl
Image: Anuj rawat and Aaryan juyal will play in ipl

नैनीताल: उत्तराखंड के लिए खेल जगत से लगातार अच्छी खबरें आ रही हैं। प्रदेश के 2 प्रतिभावान खिलाड़ियों को हम जल्द ही आईपीएल में खेलते देखेंगे। क्रिकेट का त्यौहार कहे जाने वाले आईपीएल की तैयारियां जोरों पर है। खिलाड़ियों की नीलामी की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। इस बार नैनीताल जिले के दो खिलाड़ी आर्यन जुयाल और अनुज रावत आईपीएल टीमों में चुने गए हैं। इसे संयोग ही कहा जाएगा कि आर्यन और अनुज दोनों नैनीताल के हैं और भारत के लिए एक साथ खेल चुके हैं। दोनों ने भारत की कप्तानी भी की है। दाएं हाथ के बल्लेबाज आर्यन जुयाल को पांच बार की आईपीएल विजेता टीम मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा है। आर्यन जुयाल हल्द्वानी के रहने वाले हैं और उत्तर प्रदेश की टीम के लिए खेलते हैं। उन्हें पहली बार किसी आईपीएल टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला है। इसी तरह रामनगर के अनुज रावत को विराट कोहली की टीम आरसीबी ने खरीदा है।

बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत को 3.40 करोड़ में खरीदा गया। वह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की टीम के लिए खेलते हैं। नैनीताल के ये दोनों खिलाड़ी कई बार साथ खेल चुके हैं। साल 2018 में जब भारतीय अंडर-19 टीम श्रीलंका दौरे पर गई थी तो टेस्ट में अनुज रावत को कप्तान और आर्यन जुयाल को उपकप्तान बनाया गया था। यह सीरीज भारत ने 2-0 से अपने नाम की थी। इसके अलावा वनडे मुकाबलों के लिए अंडर-19 टीम का कप्तान आर्यन जुयाल को बनाया गया था। जबकि वन-डे मैचों में अनुज रावत को उप कप्तान की जिम्मेदारी दी गई। इस सीरीज को भारत ने 3-2 से जीता था। अब होनहार क्रिकेटर आर्यन को रोहित शर्मा तो वहीं अनुज रावत को विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका मिलेगा। दोनों का आईपीएल के लिए चुना जाना, उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।