Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। अब सभी की निगाहें नतीजों पर टिकी हुई है। उधर जीत और हार को लेकर सट्टा बाजार भी गरमा गया है। इस वक्त उत्तराखंड में प्रत्याशियों की जीत और हार को लेकर करोड़ों रुपए का सट्टा लग रहा है। ये बात तो आप जानते ही होंगे कि उत्तराखंड का हरिद्वार शहर सट्टेबाजी को लेकर काफी बार सुर्खियों में रहता है। यहां क्रिकेट से लेकर चुनावों तक सट्टेबाजी फुल स्पीड में रहती है। हरिद्वार में 5 विधानसभा सीटों को लेकर सबसे ज्यादा दांव लग रहा है। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक हरिद्वार ग्रामीण, हरिद्वार शहर, खानपुर, ज्वालापुर और भगवानपुर सीट पर सट्टेबाजों ने सबसे ज्यादा दांव लगाया है। हरिद्वार में यूं तो 11 विधानसभा सीटें हैं लेकिन इन 5 विधानसभा सीटों पर हार-जीत का सबसे ज्यादा दाम लगा है। प्रत्याशियों की जीत और हार को लेकर अब तक करोड़ों रुपए का सट्टा लग चुका है। खबर के मुताबिक सट्टा बाजार में ऑनलाइन दांव लगाया जा रहा है। सट्टा बाजार से जुड़े एक व्यक्ति के मुताबिक मौजूदा वक्त में पार्टियों पर ही सबसे ज्यादा सट्टा लगाया जा रहा है। उधर एसएसपी हरिद्वार डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत का कहना है कि पुलिस को फिलहाल इस मामले में कोई सूचना नहीं मिली है लेकिन अगर सूचना मिली तो तत्काल ही सख्त कार्रवाई होगी।