Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: अगर आप रोजगार की तलाश कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए। भारतीय नौसेना यानी इंडियन नेवी आपके लिए रोजगार समाचार लेकर आई है। ये बात आप जानते होंगे कि भारतीय सेना की अलग अलग ब्रांच में हर साल हाजारों की तादाद में भर्तियां होती हैं। अब भारतीय नौसेना ने 15 सौ से ज्यादा भर्तियां निकाली हैं। Indian Navy Bharti 2022 दरअसल इंडियन नेवी ने ट्रेड्समैन स्किल्ड के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। 1531 पदों के लिए भर्ती निकाली है।
उम्मीदवारों को अंग्रेजी के साथ किसी भी 10वीं पास होना चाहिए। इसमें अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। जो उम्मीदवार इसमें अप्लाई करना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
साथ ही संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिस ट्रेनिंग पूरा कर चुके या सेना, नौसेना और वायु सेना की उपयुक्त तकनीकी शाखा में दो साल की नियमित सेवा के साथ मैकेनिक या समकक्ष के रूप में सेवा करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।