Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में धीरे-धीरे गर्मी का एहसास होने लगा है दिन में तेज धूप खिलने के कारण तापमान में गर्माहट महसूस की जा रही है। इसी बीच उत्तराखंड में मौसम 22 फरवरी से एक बार फिर से करवट बदल सकता है। जी हां, उत्तराखंड में 22 फरवरी से बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मौसम के मिजाज में वैसे तो बदलाव के आसार नहीं हैं मगर पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम बदलने वाला है। दरअसल इन दिनों उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और चटक धूप खिल रही है। ऐसे में ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया गया है। आगे पढ़िए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम के मिजाज में बदलाव के आसार नहीं हैं हालांकि 22 फरवरी को पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। दरअसल बीते 1 सप्ताह से प्रदेश में आसमान बिल्कुल साफ है और चटक धूप खिल रही है। धीरे-धीरे हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। हरिद्वार, देहरादून, उधम सिंह नगर और आसपास के इलाकों में कोहरे का प्रकोप भी कम हो गया है। सुबह शाम की ठिठुरन अभी भी बनी हुई है मगर दिन में तापमान अधिक रहता है। 22 फरवरी को मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के 3 जिलों में हल्की बारिश और हिमपात के आसार हैं। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 22 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और हिमपात के आसार बन सकते हैं।