राजधानी देहरादून से दिल्ली का सफर तय करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अगर आप भी आने वाले कुछ दिनों में राजधानी देहरादून से दिल्ली बस से ट्रैवल करने की सोच रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें..
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Dehradun to Delhi 5 New Volvo Bus Service Schedule
देहरादून: उत्तराखंड रोडवेज देहरादून से दिल्ली के लिए चलने वाली सभी वोल्वो बस सेवा को शुक्रवार से न केवल शुरू कर दिया है बल्कि इनकी संख्या में भी 3 गुना अधिक बढ़ोतरी की गई है। जी हां, बताया गया है कि रोडवेज ने यह सेवाएं उच्च श्रेणी व कम समय में सफर तय करने वाले यात्रियों की लगातार आती मांगों को देखते हुए शुरू की है।
Dehradun to Delhi Volvo Schedule and Time Table:
वोल्वो बस सेवाओं के नॉनस्टॉप संचालन की वजह से अब देहरादून से दिल्ली के लिए सुबह 5 बजे से रात 11:45 बजे तक 15 वोल्वो बसों का संचालन किया जाएगा। यह बसें लगभग 4 घंटे में देहरादून से दिल्ली की दूरी तय करेंगी और यात्रियों को काफी कम समय में उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचा देंगी। बता दें कि देहरादून से दिल्ली और दिल्ली से देहरादून के लिए अधिकांश बार काम से संबंधित लोग ही ट्रैवल करते हैं। ऐसे में लोग यात्रा में अधिक समय बर्बाद नहीं करना चाहते हैं। वोल्वो बसें ऐसे लोगों के लिए पूरी तरह फिट बैठती हैं और उनकी जरूरतों को भी पूरा करती हैं। वोल्वो बसें महज 4 घंटे में दिल्ली से देहरादून के बीच की दूरी तय कर लोगों का समय बचाती हैं। ऐसे में इसकी डिमांड लोगों के बीच में काफी अधिक है।
बता दें कि बीते अक्टूबर से रोडवेज में देहरादून दिल्ली के बीच में 5 नॉनस्टॉप वोल्वो बसों का ट्रायल रन शुरू किया था और अब इनकी संख्या में 3 गुना बढ़ोतरी की गई है और अब 15 वॉल्वों बसों का संचालन किया जाएगा। हालांकि अभी तक इनका किराया ₹772 था तो वहीं यात्रियों को अब देहरादून से दिल्ली तक का सफर तय करने के लिए ₹799 खर्च करने पड़ेंगे। रोडवेज प्रबंधन के मुताबिक देहरादून से यह बजे सुबह 5 बजे फिर 6 बजे, 7 बजे, 8 बजे, 9 बजे, 11 बजे, दोपहर 12 बजे, 2 बजे, शाम के 4 बजे, 5 बजे, 6 बजे, रात के 8:30 बजे , 9:30 बजे, 11 बजे और आखिर में 11:45 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। तो वहीं दिल्ली से देहरादून के लिए इन नॉन स्टॉप बसों का समय सुबह 5 बजे, 6 बजे, 9 बजे 10 बजे 11 बजे, दोपहर 12 बजे, 1 बजे, 2 बजे, 3 बजे, शाम 5 बजे, 6 बजे रात को 8 बजे, 10:30 बजे, 11 बजे और आखिरकार 12 बजे निर्धारित किया गया है। सबसे रोचक बात यह है कि यह वोल्वो बसें देहरादून से दिल्ली का सफर केवल 4 घंटे में तय करती हैं और ट्रेन से भी कम समय में यह बसें सफर तय कर रही हैं इसलिए लोगों के बीच इनकी भरपूर डिमांड है।