Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में धीरे-धीरे तापमान बढ़ रहा है और ठंड में कमी महसूस हो रही है। सुबह और शाम की ठंड महसूस हो रही है और दिन में चटक धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है। इसी बीच राज्य में एक बार फिर से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग द्वारा 2 दिन के लिए अलर्ट जारी किया गया है। कल से उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने की संभावनाएं हैं। कल यानी कि 22 फरवरी और परसों यानी कि 23 फरवरी को उत्तराखंड में बरसात और बर्फबारी का अनुमान जताया है। चलिए आपको बताते हैं कि किन जिलों में मौसम विभाग ने मौसम बदलने का अनुमान जताया है।
22 फरवरी को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बरसात हो सकती है तो वहीं 23 फरवरी को गढ़वाल के पर्वतीय भागों एवं कुमाऊं क्षेत्र के पिथौरागढ़ बागेश्वर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बरसात के साथ ही बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 3500 मीटर एवं उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावनाएं हैं। 24 और 25 को बारिश में कमी का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 22 और 23 फरवरी को राज्य में ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा जिस वजह से मौसम करवट बदलेगा।