उत्तराखंड में आज 156 लोग कोरोना पॉजिटिव,1 मौत..अभी भी हजार के पार एक्टिव केस

आज उत्तराखंड में कुल मिलाकर 156 लोग कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा आज उत्तराखंड में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand coronavirus report: Uttarakhand coronavirus report 23 february
Image: Uttarakhand coronavirus report 23 february

: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर ये है कि आज उत्तराखंड में कुल मिलाकर 156 लोग कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा आज उत्तराखंड में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर नजर डालें तो बीते 24 घंटे में देहरादून से 53, हरिद्वार से 15, पौड़ी से 06, उतरकाशी से 02, टिहरी से 01, बागेश्वर से 04, नैनीताल से 08, अल्मोड़ा से 14, पिथौरागढ़ से 10, उधमसिंह नगर से 03, रुद्रप्रयाग से 17, चंपावत से 07, चमोली से 16 लोगो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 1 मरीज की मौत कोरोना से हुई है। हमारी आपसे अपील है कि कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन करें क्योंकि अभी भी उत्तराखंड में 1026 केस एक्टिव हैं।