Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: युवाओं के लिए जरूरी खबर है। अगर आप भारतीय सेना में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल भारतीय सेना में ग्रुप सी के अंतर्गत अलग अलग पदों पर भर्तियां निकली हैं। इस बारे में तमाम डिटेल हम आपको दे रहे हैं। Indian Army Group C Recruitment 2022 सबसे पहले आपको बता दें कि अगर आप भी इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट indianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
चौकीदार पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए या फिर समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
नाई पद पर apply करने वाले कैंडिडेट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए या फिर समकक्ष के साथ नाई के काम में दक्षता होनी चाहिए।
LDC पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट के 12वीं पास के साथ अंग्रेज टाइपिंग आनी चाहिए। अंग्रेजी टाइपिंग 35 शब्द प्रतिमिनट, हिंदी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
कुक पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
धोबी पद पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट के लिए मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं तो इसके लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।