उत्तराखंड में नई सरकार में सीएनजी से दौड़ेंगी 600 से अधिक रोडवेज बसें..जानिए इससे क्या फायदा होगा
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: CNG kit will be installed on 600 roadways buses in Uttarakhand
देहरादून: परिवहन निगम ने एक बड़ा ऐलान किया है। उत्तराखंड में अब जल्द ही सीएनजी बसें दौड़ती हुई नजर आएंगी। जी हां, बड़ी संख्या में सीएनजी की रोडवेज बसें उत्तराखंड में चलेंगी। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालक एवं तकनीकी दीपक जैन ने उम्मीद जताई है कि जून-जुलाई तक सीएनजी से रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
Uttarakhand Roadways CNG Kits
डीजल के बढ़ते दामों को देखते हुए सीएनजी से बसें चलाना परिवहन विभाग के लिए फायदे का सौदा है इसीलिए 600 से अधिक रोडवेज बसें सीएनजी से दौड़ेंगी। इसके लिए परिवहन निगम ने टेंडर खोल दिया है। जिस फर्म के पास टेंडर है वह आचार संहिता खत्म होने के साथ ही अपना काम शुरू कर देगी और नई सरकार में 600 सीएनजी बसें उत्तराखंड में दौड़ती हुई नजर आएंगी। दरअसल कुछ समय पहले परिवहन निगम ने बोर्ड बैठक में अपेक्षाकृत कम महंगी सीएनजी से बस संचालन पर निर्णय लिया था और यह तय किया गया था कि 600 से अधिक बसों में सीएनजी किट लगवाई जाएगी जो कि मैदान मार्गों पर संचालित होती है।
आचार संहिता लागू होने से पहले परिवहन निगम ने इसका टेंडर भी निकाल दिया था। टेंडर खुल भी गया है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन ने बताया कि अब आगे की कार्रवाई आचार संहिता खत्म होने के बाद शुरू की जाएगी। इसके लिए बजट का भी इंतजाम हो चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जून-जुलाई तक सीएनजी से रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। बतातें चलें कि परिवहन निगम ने दिल्ली से कुछ सीएनजी बसें लीज पर ली थीं। इन बसों का संचालन दून-दिल्ली के बीच किया जा रहा है। डीजल बसों के मुकाबले इन बसों से निगम को ज्यादा कमाई हो रही है। क्योंकि डीजल के मुकाबले सीएनजी सस्ती पड़ती है और इस वजह से विभाग को मुनाफा हो रहा है। इसे देखते हुए ही निगम ने सीएनजी किट लगाने का निर्णय लिया था। माना जा रहा है कि जब सभी 600 बसों में सीएनजी किट लग जाएगी तो परिवहन निगम की कमाई भी बढ़ जाएगी क्योंकि डीजल के मुकाबले सीएनजी से बस संचालन काफी सस्ता और मुनाफे का सौदा है।