गढ़वाल: नौकरी जाने से नाराज कर्मचारी BSNL टावर पर चढ़ा, प्रशासन और SDRF टीम के छूटे पसीने

नई टिहरी में नौकरी समाप्त होने से नाराज संविदा कर्मचारी बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
New Tehri News: Contract Worker Climbs BSNL Tower in Tehri After Job Termination
Image: Contract Worker Climbs BSNL Tower in Tehri After Job Termination

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के नई टिहरी में सोमवार को नौकरी से निकाले जाने से नाराज एक संविदा कर्मचारी बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। सुरक्षा के मद्देनजर टावर के आसपास का क्षेत्र खाली करा दिया गया।

Contract Worker Climbs BSNL Tower in Tehri After Job Termination

जानकारी के अनुसार नरोत्तम प्रसाद गैरोला, निवासी ग्राम भांगला पट्टी दोगी, नरेंद्रनगर, उप निबंधक घनसाली कार्यालय में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि हाल ही में उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं, जिससे वह काफी नाराज और आक्रोशित था। इसी के विरोध में उसने बीएसएनएल टावर पर चढ़कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा प्रशासन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीमों को तत्काल मौके पर भेजा गया। आगे पढ़िए..

वरिष्ठ अधिकारी लगातार कर्मचारी से बातचीत कर उसे शांत करने और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास करते रहे। प्रशासन की प्राथमिकता किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकना और व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना रही।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने टावर के आसपास लोगों की आवाजाही सीमित कर दी। किसी भी संभावित हादसे से बचने के लिए राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखा गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बनाकर हालात पर लगातार नजर बनाए रखी। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों में कर्मचारी की सुरक्षा को लेकर चिंता देखी गई। प्रशासन लगातार लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करता रहा।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने कहा कि कर्मचारी को सुरक्षित नीचे लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि बातचीत के जरिए स्थिति का शांतिपूर्ण समाधान निकाल लिया जाएगा।