बर्फ के आगोश में उत्तराखंड के कई जिले, आज भी 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में आज भी नहीं मिलेगी बर्फबारी और बरसात से राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट..पढ़िए uttarakhand weather news
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
uttarakhand weather news: uttarakhand weather news rain snowfall likely in 4 districts
Image: uttarakhand weather news rain snowfall likely in 4 districts

चमोली: उत्तराखंड में बीते 3 दिनों से लगातार मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बारिश और बर्फबारी की वजह से उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज भी उत्तराखंड में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और मौसम खराब रहेगा।

uttarakhand weather news 27 February

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी प्रदेश के मौसम में किसी तरह के बदलाव के आसार नहीं हैं और खास कर कि कुमाऊं मंडल में लगभग सभी जिलों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। बता दें कि बीते शनिवार को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी रहा और चारों धामों के साथ ही कुमाऊं के पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी की वजह से ठंड में भारी इजाफा हुआ। मसूरी के आसपास भी जबरदस्त बर्फबारी हुई, तो नैनीताल में भी हिमपात हुआ। बर्फबारी के चलते उत्तराखंड के लगभग 100 से अधिक गांव प्रभावित हो गए हैं।

देहरादून और हरिद्वार समेत सभी मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बरसात होने से उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी प्रदेश में किसी तरह के बदलाव के आसार नहीं हैं। बता दें कि प्रदेश में शुक्रवार की रात से ही मौसम करवट बदलने लगा था। आधी रात के बाद से ही बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में हिमपात हो रहा है। इसके अलावा तुंगनाथ, चोपता इत्यादि जगह पर भी दिन भर में जबरदस्त बर्फबारी हुई। इसके अलावा मसूरी की पहाड़ियां भी बर्फ से लकदक हैं। बता दें कि प्रदेश में 1 जनवरी से अब तक सामान्य से तकरीबन 59 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। जनवरी से लेकर अब तक सामान्य तौर पर 96.4 मिलीमीटर बरसात होती है मगर इस बार बरसात ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और यह आंकड़ा 193.4 मिलीमीटर पहुंच चुका है।