उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 3 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट..शीतलहर से सावधान

उत्तराखंड में कल से फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने दी जानकारी..आप भी पढ़िए uttarakhand weather news
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
uttarakhand weather news: uttarakhand weather news 01 march
Image: uttarakhand weather news 01 march

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में कल एक बार फिर से मौसम बदल सकता है। आज रात तक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है जिस वजह से पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ ही बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। बता दें कि बीते कुछ दिनों से मौसम बिगड़ रखा है और बारिश और बर्फबारी के कारण उत्तराखंड में एक बार फिर से ठंड में इजाफा हो रहा है।

uttarakhand weather news

मौसम विभाग के अनुसार 1 मार्च से प्रदेश में बारिश के कारण मौसम करवट बदल सकता है। वहीं आज उत्तराखंड में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान के अनुसार आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं देर रात तक ताजा पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है जिस वजह से कल उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है और इसी के साथी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं मैदानी इलाकों में भी मौसम शुष्क बना रह सकता है। बता दें कि बीते रविवार को उत्तराखंड में मौसम साफ रहा। रुड़की में तेज धूप खिली रही जिस वजह से तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। रविवार को रुड़की का तापमान 24.5 डिग्री पहुंच गया जो कि शनिवार तक 19.5 डिग्री था। रुड़की में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। बता दें कि शनिवार तक बूंदाबांदी होने के कारण दिन भर तापमान कम रहा लेकिन रविवार को मौसम में फिर से करवट बदल ली और सुबह से ही मौसम साफ रहा। उत्तराखंड में अभी भी सुबह और शाम मौसम में ठंडक बरकरार है। कल से एक बार फिर से उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने की संभावना है।