उत्तराखंड में मौसम दिखाएगा सख्त तेवर, आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी से मुश्किलें बढ़ेंगी। पढ़िए Uttarakhand Weather News
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News: uttarakhand weather news 1 march update
Image: uttarakhand weather news 1 march update

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज़ पल पल बदल रहा है। एक बार फिर से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी हुआ है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़नी तय हैं।

Uttarakhand Weather News 01 March

उधर मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बर्फबारी से लोगों की मुसीबत बढ़ सकती है। जाहिर है कि इससे लोगों की परेशानियां बढ़ेंगी। पहाड़ों की बात करें तो वहां बीते दिनों से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। ठंड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और लोगों का जीना दूभर हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 5 जिलों को छोड़कर आज उत्तराखंड के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली,पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में बारिश और बर्फबारी का अंदेशा जताया गया है। राजधानी देहरादून की बात करें तो मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक, आज देहरादून में बादल छाये रहेंगे। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ना तय है।