उत्तराखंड घूमने आए हरियाणा के पर्यटकों ने स्थानीय युवक को पीटा, चाकू से किया हमला

उत्तराखंड को ऐसे बदतमीज सैलानी नहीं चाहिए। यहां घूमने आए हरियाणा के पर्यटकों ने जिप्सी चालक को जमकर पीटा और चाकू से हमला कर दिया।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Ramnagar Haryana tourist gypsy driver case: Haryana Tourists beat up gypsy driver in Ramnagar
Image: Haryana Tourists beat up gypsy driver in Ramnagar

नैनीताल: उत्तराखंड में यात्रा सीजन एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है लेकिन सबसे ज्याद चिंता का विषय वो सैलानी हैं, जो स्थानीय लोगों से बदतमीजी पर उतर आते हैं और मारपीट कर देते हैं। एक ऐसी ही खबर उत्तराखंड नैनीताल जिले के रामनगर से आ रही है। यहां कॉर्बेट नेशनल पार्क में घूमने आए हरियाणवी पर्यटकों ने जिप्सी चालक के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के बाद पर्यटकों ने चालक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस को इस बारे में खबर की गई तो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल चालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Haryana Tourists beat up gypsy driver in Ramnagar

चालक का कहना है कि उसने पर्यटकों को जंगल में उतरने से मना किया था. इस वजह से गुस्साए पर्यटकों ने उस पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। घटना मंगलवार देर शाम की है। जब हरियाणा के कुछ पर्यटक स्थानीय जिप्सी चालक की जिप्सी में बैठकर जंगल सफारी कर रहे थे। जिप्सी चालक ने बताया कि इस दौरान पर्यटकों ने उससे जिप्सी को रोकने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि वो सभी जंगल में उतर रहे हैं। इस पर जिप्सी चालक ने कहा कि ये वन अधिनियम के तहत सुरक्षा की दृष्टि से असुरक्षित है। इसके बाद उसने कहा कि अगर आला अधिकारियों को पता चलेगा तो उसकी जिप्सी के साथ उसपर भी कार्रवाई होगी। इसलिए जिप्सी चालक ने पर्यटकों से जिप्सी से नीचे न उतरने का अनुरोध किया। बस फिर क्या था इस बात को सुुनकर हरियाणा के पर्यटकों का पारा चढ़ गया। पर्यटकों ने जिप्सी चालक के साथ मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।