उत्तराखंड से 5 जिलों में आज बढ़ेगी लोगों की मुश्किल, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी

प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम खराब रहेगा। जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पढ़िए Uttarakhand Weather News
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News: Uttarakhand Weather News March 3 rain snowfall alert in 5 districts
Image: Uttarakhand Weather News March 3 rain snowfall alert in 5 districts

देहरादून: मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। जिस वजह से धूप का नामोनिशान नहीं है। कई क्षेत्रों में बारिश भी हुई। ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई है, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

Uttarakhand Weather News 3 March

अगले 24 घंटे के पूर्वानुमान के बारे में बात करें तो मौसम विभाग ने राज्य के गढ़वाल मंडल के चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी जनपदों और कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में गरज के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इन जिलों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है। राज्य के शेष जनपदों में भी कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इस तरह प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम खराब रहेगा। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बीते दिन हुई बारिश और बर्फबारी के चलते प्रदेश में ठंड में इजाफा हुआ है। आज राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। इसे देखते हुए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। बात करें देहरादून की तो यहां आज बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आज पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के मौसम में बदलाव कर सकता है। इसकी वजह से राज्य के मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। गढ़वाल के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुमाऊं क्षेत्र के पिथौरागढ़ व बागेश्वर में भी बारिश के कुछ दौर हो सकते हैं। आगामी 4, 5 और 6 मार्च को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।