Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर दो बड़ी वारदातें सामने आई हैं। पहली घटमना देहरादून की है, जहां छात्रा वंशिका बंसल को सनकी छात्र आदित्य तोमर ने गोली मार दी। अब दूसरी घटना नैनीताल से सामने आ रही है। खबर है कि यहां एक युवक ने खुद से दोगुनी उम्र की महिला के एकतरफा प्यार में खुद को गोली मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई और इस वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान का रहने वाला सौरभ पांडे का करीब 4 साल पहले नैनीताल निवासी महिला से सोशल साइट्स पर संपर्क हुआ। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी और दोनों अच्छे दोस्त भी बन गए। इसके बाद सौरभ महिला से मिलने के लिए नैनीताल चला आया। गुरुवार को सौरभ नैनीताल पहुंचा और इस दौरान उसने स्कूटी किराए पर ली। आगे पढ़िए
इसके बाद वो महिला से संपर्क करने लगा। खबर है कि महिला नैनीताल में ही एक प्रतिष्ठित स्कूल में शिक्षिका हैं। 25 साल के सौरभ ने 50 साल की महिला से एकतरफा प्यार के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक के सीने से गोली आरपार हुई है। इसके अलावा घटनास्थल से अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। युवक से मिले मोबाइल फोन पर महिला से चैटिंग समेत अन्य दस्तावेज भी पुलिस ने सुरक्षित रखे हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि युवक को गुरुवार देर शाम कॉलोनी में देखा गया था। वो महिला से मिलने आया था। इसके बाद उसने खुद को गोली मार दी। घटना की सूचना मृतक के स्वजनों को दे दी गई है। वहीं घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।