उत्तराखंड: 3 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानिए अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

तापमान में आ रहा उतार-चढ़ाव बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियों की वजह बन सकता है, इसलिए स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। पढ़िए uttarakhand weather news 5 march
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
uttarakhand weather news: Uttarakhand Weather News March 5 rain snowfall alert in 5 districts
Image: Uttarakhand Weather News March 5 rain snowfall alert in 5 districts

देहरादून: मार्च का पहला हफ्ता चल रहा है लेकिन ठंड से राहत नहीं मिल रही। उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश-बर्फबारी के आसार बन गए हैं। मौसम के लिहाज से प्रदेश वासियों के लिए अगले 2 दिन मुश्किल भरे रहेंगे।

uttarakhand weather news 5 march

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 2 दिन मौसम बदला रहेगा। 3 जिलों में बारिश हो सकती है। इन जिलों में उत्तरकाशी चमोली और पिथौरागढ़ जिले शामिल हैं। ऐसे में तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। ज्यादातर इलाकों में चटक धूप खिल रही है, जिससे पारा भी चढ़ने लगा है। मैदानी इलाकों में दोपहर में तेज धूप के चलते गर्मी का एहसास हो रहा है, हालांकि पहाड़ी इलाकों में अब भी ठिठुरन बरकरार है। आगे पढ़िए

पहाड़ों में हल्के बादलों के बीच हवाएं चलने से सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है। शनिवार रात तक प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। जिसके चलते रविवार और सोमवार को कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। प्रदेश के 3 जिलों में बारिश हो सकती है। इन जिलों में उत्तरकाशी चमोली और पिथौरागढ़ जिले शामिल हैं। इसके अलावा 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बन गए हैं। पहाड़ में बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इन दिनों उत्तराखंड में दिन में तपिश महसूस हो रही है, जबकि रात को ठंडक बरकरार है। तापमान में आ रहा उतार-चढ़ाव बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियों की वजह बन सकता है, इसलिए स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।