Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड मौसम विभाग ने आज और कल यानी कि 6 एवं 7 मार्च को बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है। 3 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी को लेकर चेतावनी जारी की है। चलिए आपको बताते हैं कि वे 3 जिले कौन से हैं।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश के साथ बिजली चमक सकती है और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। बाकी अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 3500 मीटर एवं उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने की संभावना है। आज और कल बारिश और बर्फबारी की वजह से समस्त प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। खराब मौसम का असर सभी जिलों में देखने को मिलेगा। 8 मार्च को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 8 मार्च को राज्य में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम परिवर्तन की उम्मीद है।