उत्तराखंड में आज 3 जिलों की बढ़ेंगी मुश्किलें, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी

आज राज्य के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की संभावना है। पढ़िए Uttarakhand Weather News
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News : uttarakhand weather news rain snowfall alert in 3 districts
Image: uttarakhand weather news rain snowfall alert in 3 districts

देहरादून: पहाड़ में मौसम के बदलते ही ठंड एक बार फिर लौट आई है। सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम बदला हुआ है। तापमान में गिरावट आने से ठिठुरन का अहसास होने लगा है।

Uttarakhand Weather News March 7

बात करें अगले 24 घंटों की तो प्रदेश के 3 जिलों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। इन जिलों में उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिले शामिल हैं। यहां मौसम विभाग ने हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। आज राज्य के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की संभावना है। बीते दिन कुमाऊं में कुछ जगह आंशिक बादल छाए रहे। आज भी कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान है। अगले 2 दिन कुमाऊं के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी का दौर भले ही थमा हुआ है, लेकिन पिछले दिनों हुई बर्फबारी के चलते पैदा हुई मुश्किलें अब भी कम नहीं हुई हैं। जगह-जगह से भूस्खलन की खबरें आ रही हैं। उधर, रुद्रप्रयाग में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डीडीएमए की टीम बर्फबारी की स्थिति का जायजा लेने के लिए केदारनाथ पहुंच गई है। टीम यहां बर्फबारी से हुए नुकसान का जायजा लेगी। धाम में इन दिनों पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम चल रहा है। शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी रुद्रप्रयाग एनएस रजवार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम केदारनाथ के लिए रवाना हुई थी। 6 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाने हैं। इससे पहले फरवरी के अंतिम हफ्ते में भी टीम इस क्षेत्र के लिए निकली थी, लेकिन पैदल रास्ते पर बहुत ज्यादा बर्फ होने की वजह से टीम को आधे रास्ते से वापस लौटना पड़ा था।